राजस्थान के सिरोही जिले की शिवगंज नगर पालिका को नया चेयरमैन मिल गया है। पुष्पा सैन शिवगंज पालिका की चेयरमैन नियुक्त की गई है।
स्वायत्त शासन विभाग ने उनकी नियुक्ति के आदेश जारी कर दिये है। पुष्पा सैन कांग्रेस से है। दरअसल, स्वायत्त शासन विभाग ने कंचन सोलंकी को नगर पालिका अध्यक्ष पद से बुधवार को निलंबित कर दिया था। कंचन सोलंकी पर यह कार्रवाई खांचा भूमि और गलत नियमन के आरोपों के चलते की गई है। विभाग ने सोलंकी के खिलाफ व्यक्ति विशेष को लाभ पहुंचा अनियमितता किए जाने की शिकायत पर जांच करवाई गई। प्रारंभिक जांच में उन्हें दोषी माना गया है। ऐसे में उन्हें निलंबित के आदेश दिए गए। हालांकि कंचन ने इन आरोपों को खारिज किया है।
सैन समाज के संगठन भोपाल में 21 को जुटेंगे, ये है एजेंडा
सरकार ने ये कार्रवाई यहां निकाय चुनाव से करीब दो महीने की है। ऐसे में इसके राजनीतिक मायने भी लगाये जा रहे है। शिवगंज पालिका अध्यक्ष का पद ओबीसी महिला के लिये आरक्षित है। पुष्पा सैन के अतिरिक्त चेयरमैन पद की दौड़ में भाजपा की चार महिला ओबीसी पार्षद दौड़ में थी। भाजपा से लहरी देवी, उमा देवी, इंद्रा देवी और बरखा आर्य के नाम शामिल है।
यह है मामला
मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, शिवगंज नगर पालिका में जगदीश पुरी नामक वयक्ति ने नियमन के लिए आवेदन किया था। इस मामले का निस्तारण आवेदक को 25 मई 2015 को नियमन कर 26 मई 2014 को करवाया गया। जबकि 21 मई 2014 को हुई बैठक में आवेदक जगदीश पुरी का नाम था। जिस जमीन का नियमन हुआ उस पर मोहनलाल पुत्री बद्रीनारायण पटेल सुभाष नगर के नाम राज्य सरकार की ओर से निर्धारित क्षेत्रफल एवं निर्धारित दर वसूल कर नियमन करने का निर्णय पहले ही लिया जा चुका था।
मामला सामने आने के बाद स्वायत्त शासन विभाग की ओर से जांच के आदेश दिए गए, जिसमें प्रारंभिक जांच में कंचन सोलंकी दोषी पाई गई। इसके बाद उनके निलंबन के आदेश जारी किए गए। इससे पूर्व स्वायत्त शासन विभाग के निदेशक उज्जवल राठौड़ ने 29 सितंबर को नगर पालिकाध्यक्ष सोलंकी को नोटिस जारी कर इन दोनों आरोपों की जांच रिपोर्ट मेंं अनियमितता पाई जाने पर 10 दिवस में स्पष्टीकरण देने को कहा भी कहा था।
डिप्टी सीएम ने दिया कर्पुरी ठाकुर की मूर्ति लगाने का आश्वासन
सैन (नाई) समाज के ताजा सामाचार प्राप्त करने के लिये फेसबुक पर लाइक करें और ट्विटर पर फॉलो करें। सैन समाज से जुड़ी जानकारी एवं समाचार आप हमारे माध्यम से पूरे समाज के साथ शेयर करें। यदि आपके पास कोई जानकारी या सूचना है तो हमें आवश्य भेजे। WHATSAPP NO. 8003060800.