सैन समाज के एक प्रतिनिधिमंडल ने उप मुख्यमंत्री से मुलाकात की। प्रतिनिधि मंडल ने जननायक कर्पुरी ठाकुर की मूर्ति लगाने की मांग की।
यूपी के उपमुख्यमंत्री डॉ. दिनेश शर्मा से सविता सैन महासभा जनपद आगरा के एक प्रतिनिधिमंडल ने मुलाकात की। प्रतिनिधिमंडल ने आगरा में कर्पुरी ठाकुर की मूर्ति लगाने की मांग की।
जिलाध्यक्ष राजू सविता ने उप मुख्यमंत्री को बताया कि आगरा मे सविता सैन समाज की कुल आबादी करीब पौने दो लाख है। इनमें सवा लाख वोटर है। उन्होंने बताया कि कर्पुरी ठाकुर जननायक है। उनकी विशाल मूर्ति आगरा में स्थापित की जानी चाहिये। इस मूर्ति का निर्माण सविता सैन समाज, आगरा अपने खर्च पर करवाने को तैयार है। प्रशासन केवल यह मूर्ति किसी चौराहे पर लगाने की मंजूरी प्रदान कर दें।
उप मुख्यमंत्री डॉ. दिनेश शर्मा सविता सैन समाज के प्रतिनिधि मंडल को आश्वासन दिया कि उनकी मांग को जल्द ही पूरा कर दिया जायेगा। प्रतिनिधि मंडल मे नरेन्द्र कुमार आर्य, प्रदेश अध्यक्ष, राजू सविता, जिलाध्यक्ष, सतीश सविता, महामंत्री, राहुल आर्य, भाजपा युवा मोर्चा महानगर उपाध्यक्ष आगरा, जीतेंद्र सविता, संयोजक आईटी विभाग भाजपा आगरा, शशांक , किशोर कुमार आदि शामिल थे। यह ज्ञापन 18 सितंबर 2019 को दिया गया।
कर्पुरी ठाकुर के नाम पर चौराहे का नामकरण, अब यह हुआ विवाद
युवक-युवती परिचय सम्मेलन, 18 अक्टूबर तक करा सकते है रजिस्ट्रेशन
सैन (नाई) समाज के ताजा सामाचार प्राप्त करने के लिये फेसबुक पर लाइक करें और ट्विटर पर फॉलो करें। सैन समाज से जुड़ी जानकारी एवं समाचार आप हमारे माध्यम से पूरे समाज के साथ शेयर करें। यदि आपके पास कोई जानकारी या सूचना है तो हमें आवश्य भेजे। WHATSAPP NO. 8003060800.