कुलेदवी मां नारायणी का 8 सितंबर 2019 को नगर भ्रमण होगा। यह कार्यक्रम सविता सैन महासभा जनपद आगरा की ओर से आयोजित होगा।
सविता नंद वंश की कुलदेवी मां नारायणी की विशाल शोभायात्रा 8 सितंबर को आयोजित होगी। जानकारी के अनुसार, शोभायात्रा सविता सैन महासभा जनपद आगरा के तत्वावधान में खेरागढ़ क्षेत्र में रविवार, 8 सितंबर को दोपहर 12 बजे देवी मंदिर, नगर पंचायत कार्यालय, खेरागढ़ के सामने से आरंभ होगी। इसके बाद नगर भ्रमण होगा और फिर वहीं विराम होगा।
शोभायात्रा आयोजन समिति के संयोजक राजू सविता ने बताया कि इस आयोजन के मुख्य अतिथि फतेहपुर सीकरी, आगरा से सांसद राजकुमार चाहर होंगे। जबकि खेरागढ़ विधायक महेश गोयल होंगे। श्याम भदौरिया, जिलाध्यक्ष, भाजपा आगरा, अनिल गर्ग (अन्नी डीलर), पूर्व चेयरमैन, नगर पंचायत खेरागढ़ आगरा विशिष्ट अतिथि होंगे।
अध्यक्षता समाजसेवी सुरेश चंद सविता, खानपुर वाले करेंगे।
इस आयोजन को सफल बनाने के लिये ज्यादा से ज्यादा लोगों के शामिल होने की अपील राजू सविता (संयोजक) माँ नारायणी शोभायात्रा आयोजन समिति खेरागढ़ आगरा, जगदीश प्रसाद सविता (अध्यक्ष), पातीराम सविता (महामंत्री), रामगोपाल सविता (कोषाध्यक्ष), राहुल आर्य (स्वागत अध्यक्ष), सतीश सविता (संचालक), रामेश्वर सविता (तहसील अध्यक्ष) खेरागढ आगरा, भगवान दास सविता (ब्लाक अध्यक्ष) खेरागढ आगरात्, पिल्लू राम सविता (ब्लाक अध्यक्ष) जगनेर आगरा, रामनिवास सविता (ब्लॉक अध्यक्ष) सैंया आगरा,
एवं समस्त पदाधिकारी एवं सदस्य सविता सैन महासभा ब्लाक एवं तहसील खेरागढ एवम सविता सैन समाज खेरागढ आगरा उ0प्र ने की है।
सैन (नाई) समाज के ताजा सामाचार प्राप्त करने के लिये फेसबुक पर लाइक करें और ट्विटर पर फॉलो करें। सैन समाज से जुड़ी जानकारी एवं समाचार आप हमारे माध्यम से पूरे समाज के साथ शेयर करें। यदि आपके पास कोई जानकारी या सूचना है तो हमें आवश्य भेजे। WHATSAPP NO. 8003060800.